गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीएसएफ ने फाजिल्का में क्वाडकॉपटर किया बरामद

फाजिल्का : सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में फाजिल्का के गांव न्यू हस्ता कलां से एक क्वाडकॉप्टर बरामद किया है।
बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आज सुबह लगभग 0930 बजे एक विशेष सूचना पर सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस (सीआईए फाजिल्का) की टीमों ने जिला – फाजिल्का के तहत गांव – न्यू हस्ता कलां के क्षेत्र में एक तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होने बताया कि सघन तलाशी के दौरान गांव के बाहरी इलाके में एक खुले क्षेत्र से बीएसएफ और सीआईए फाजिल्का की संयुक्त टीम ने 01 क्वाडकॉप्टर/ड्रोन – डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके (मेड इन चाइना) बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *