गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारतीय विद्या भवन में सौर ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ

135 KWP सौर ऊर्जा संयंत्र का किया उद्घाटन

संवाददाता /गौरवशाली भारत
नई दिल्ली। भारतीय विद्या भवन, दिल्ली केंद्र में गुरुवार को निदेशक अशोक प्रधान और मुख्य परिचालन अधिकारी अनुज अग्रवाल, आईसीआईसीआई फाउंडेशन की अध्यक्षता में 135 KWP सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया गया।
यह सौर ऊर्जा संयंत्र कार्बन उत्सर्जन को कम करने में बहुत बड़ा योगदान देगा और भारतीय विद्या भवन, दिल्ली केंद्र के परिसर को पर्यावरण के अनुकूल बनाएगा।

सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करते हुए अधिकारी अनुज अग्रवाल, आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने अक्षय ऊर्जा के उपयोग के लिए संस्थान को सुविधा प्रदान करने और प्रोत्साहित करने के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दोहराया। इससे आने वाले वर्षों में भारत को शून्य कार्बन उत्सर्जन वाला देश बनाने का लक्ष्य प्राप्त होगा। अनुज अग्रवाल ने शिक्षा के उच्च स्तर को बनाए रखने और बड़े पैमाने पर समाज की सेवा करने के लिए भारतीय विद्या भवन द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

भारतीय विद्या भवन के निदेशक अशोक प्रधान ने भी श्रोताओं को संबोधित करते हुए प्रति वर्ष लगभग 30% बिजली शुल्क और विद्युत ऊर्जा की आवश्यकता को बचाने के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन के विशाल योगदान की प्रशंसा की।
अधिकारी अनुज अग्रवाल और निदेशक अशोक प्रधान ने व्यक्तिगत रूप से सौर ऊर्जा पैनल और संयंत्र का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर भारतीय विद्या भवन रजिस्ट्रार राजेश मिश्रा ने आईसीआईसीआई फाउंडेशन सहित फाउंडेशन के सीओओ अनुज अग्रवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया।

भारतीय विद्या भवन के हेड (वर्क्स यूनिट्स) पर्यावरण अभियंता आदिल खान के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में भांबरी सोलर द्वारा इस परियोजना को निष्पादित किया गया था। अब भारतीय विद्या भवन सौर पुर्णतया ऊर्जा से संचालित है।

इस शुभारंभ अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार विजय भारद्वाज, एफएओ वीके सरीन, प्रिंसिपल बुलमिम, प्रिंसिपल मेहता विद्यालय, मैनेजर आईटी, प्रोजेक्ट इंजीनियर भी 135 kWp सोलर पावर यूनिट के उद्घाटन के भव्य समारोह में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *