गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुअरों में फैला अफ्रीकन स्वाइन फीवर

सुअर पालकों पर बाहरी क्षेत्र में जाने पर प्रतिबंध

अमृतसर : पंजाब में अमृतसर के गांव भोरसी ब्राह्मणा में सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि हुई है जिसकी वजह से जिला प्रशासन ने सुअर पालन का काम करने वाले सभी लोगों को प्रभावित क्षेत्र से बाहर जाने और बाहरी लोगों के प्रभावित क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाई है।
जिला कार्यकारी-सह-मजिस्ट्रेट अमृतसर हरप्रीत सिंह सूदन ने सोमवार को जारी एक आदेश में कहा कि अमृतसर जिले की तहसील बाबा बकाला के ग्राम भोरसी ब्राह्मणा में सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग पाया गया है, जिसके कारण इस क्षेत्र को स्वाइन बुखार रोग का एपिसेंटर घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में सुअर पालने वाले सभी प्रकार के व्यक्ति (स्थान से 10 किमी की परिधि में) ग्राम भोरसी ब्राह्मणा के बाहर तथा क्षेत्र के बाहर से प्रभावित क्षेत्र में जाने से परहेज करेंगे। अमृतसर जिले से सटे अन्य जिलों से सुअरों के सभी प्रकार के परिवहन और सुअरों से बने उत्पादों को लाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी जीवित या मृत सुअर (जंगली सुअर सहित), सुअर का मांस, सुअर का चारा, प्रभावित क्षेत्र के बाहर या प्रभावित क्षेत्र के बाहर से किसी भी सुअर कृषि उपकरण/मशीनरी को प्रभावित क्षेत्र में ले जाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध होगा।
श्री सूदन ने कहा कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर से प्रभावित सुअरों के मांस या मांस से बने उत्पादों को बाजार में ले जाने पर किसी भी व्यक्ति पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश मामले की तात्कालिकता को ध्यान में रखते हुए एकतरफा पारित किया जाता है। यह आदेश 14 फरवरी 2023 से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *