गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वृद्धों को मिलेगी एक हजार रूपये पेंशन

दतिया : नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश में अब बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन में एक हजार रूपये की राशि मिलेगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मिश्रा दतिया में विभिन्न ग्रामों की विकास यात्रा में जनता को सौगातें दीं। उन्होंने कहा है कि विकास यात्रा का जगह-जगह पुष्प-वर्षा कर जनता ने स्वागत किया। गृह मंत्री गाँवों में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन के साथ आमजन से निरंतर संवाद कर शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत भी करा रहे हैं।
गृह मंत्री आज ग्राम जखोरिया, नयागाँव, गोविंदपुर, रामसागर, खैरी, मकौनी, राजापुर और खटौला में विकास यात्रा में जनता से रू-ब-रू हुए। उन्होंने यात्रा में सोमवार को एक करोड़ 23 लाख 19 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 28 लाख 89 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *