बारां : राजस्थान में बारां-झालावाड़ मेगा हाईवे पर परवन नदी की पुलिया पर दो मोटरसाईकिलों की भिड़ंत होने से एक व्यक्ति घायल हो गया तथा तीन अन्य घायल हो गये।
मेगा हाईवे पर जाम के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर सदर थाना और बपावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। देर रात नदी से शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार कोयला (बारां) निवासी नंदकिशोर किराड़ बेटे सुनील और बेटी मोनिका के साथ रविवार शाम को बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद नंदकिशोर बाइक के साथ नदी में गिर गया, जबकि बेटा सुनील और बेटी मोनिका घायल हो गए।
घटना में दूसरी बाइक पर बैठे 4 लोगों में से बृजबिहारी माली और उसका बेटा मयंक गंभीर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया है।
दो मोटरसाईकिलों की भिडन्त मे 1 की मौत, तीन घायल
