गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

योकोहामा इंडिया टायर उत्‍पादन क्षमता बढ़ाएगी, 8.2 करोड़ डालर लगाएगी

नई दिल्ली : योकोहामा रबर कंपनी लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि वह भारत में यात्री कार के टायर की उत्‍पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अपनी स्थानीय अनुषंगी योकोहामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएन)के विशाखापत्तनम कारखाने में 8.2 करोड़ डालर का अतिरिक्त निवेश करेगी।
फिलहाल कंपनी विशाखापत्तनम कारखाने में सालना 28 लाख टायरों का उत्‍पादन करती है। कंपनी ने कहा है कि भारत में टायरों की बढ़ती मांग को देखते हुए उसका लक्ष्य इसे बढ़ा कर 45 लाख टायर तक करना है।
कंपनी की सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह विशाखापत्तनम परिसर में टायर विनिर्माण की नई लाइन स्थापित करेंगे जिसमें अगले साल चौथी तिमाही तक उत्पादन शुरू होगा। वहां नये जोड़े गए उत्पादन खातों में यात्री कारों के 22 इंच तक के टायरों का विनिर्माण किया जाएगा। वाईआईएन का परिचालन 2007 से हो रहा है।
भारत में 2022 में वाहनों की बिक्री का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ा। इस अवधि में यह जापान से आगे निकल कर तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार बन गया है। वर्ष 2014 में कंपनी की क्षमता 700,000 टायरों के उत्पादन की थी। वर्ष 2019 में यह बढ़कर 15.3 लाख तथा 2021 में 19.6 लाख टायर हो गई। जनवरी 2023 में वाईआईएन की निर्माण क्षमता 28 लाख टायर तक पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *