राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत कार्यक्रम
प्रथम/द्वितीय इकाई की 100 स्वयं सेविकाओं की सहभागिता
दो यूनिट में विजय लक्ष्मी और लक्ष्मी को मिला बेस्ट वाॅलिटियर एवार्ड
कपिल शर्मा/गौरवशाली भारत
नाँगल चौधरी। बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय की स्वयं सेविकाओं सहित सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत समापन किया गया। महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता तँवर की अध्यक्षता में शिविर समापन समारोह जोहड़ समीप महंत अगडबम्ब मन्दिर में किया गया। यह सात दिवसीय शिविर के समापन में मुख्य अतिथि स्वरुप नारनौल से पहुंचे पीजी काॅलेज से रिटायर्ड प्रिसिंपल डाॅ. सुमेर सिंह और विशिष्ट अतिथि स्वरूप नाँगल चौधरी नगर पालिका की चेयरमैन प्रिया सैनी के प्रतिनिधि रमेश चंद सैनी, प्रकाश चौधरी एवं अन्य गणमान्य शिविर में शामिल हुए।

शिविर समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ. सुमेर सिंह ने सभी स्वयं सेविकाओं को एनएसएस की प्रमुखता एवं उदेश्य से अवगत कराया। साथ उन्होंने निस्वार्थ भाव से सामाजिक सेवा के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। इस कड़ी में उन्होंने अध्यात्म में श्रीमद्ध भागवत गीता का ज़िक्र किया और गीता के उपदेश संजय, पार्थ अर्जुन – कृष्ण का ज़िक्र किया एवं उनके द्वारा लिखित अध्यात्मिक पुस्तक गीता के आला, छंद, दोहे को विस्तार से समझाया।

मुख्य अतिथि डाॅ. सुमेर सिंह ने छात्राओं को सांकेतिक भाषा में सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा – प्रत्येक चीज़ का समय होता है। जैसे – खीर हर किसी को पंसद है और मीठा व्यंजन खीर भोजन समय पर ही खाना चाहिए उससे पूर्व खाने से परहेज करें। उन्होंने छात्राओं को सामान्य ज्ञान की बारिकियों से अवगत कराते हुए शिक्षा के स्तर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सात दिवसीय दौरान स्वमं सेविकाओं द्वारा समाज में स्वच्छता के प्रति श्रमदान की भी सराहना की। इस अवसर पर छात्राओं ने स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की सम्पन्नता में सभी स्वयं सेविकाओं को सर्टिफिकेट एवं मेडल से काॅलेज प्राचार्या सहित मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। एनएसएस की दो यूनिट में विजय लक्ष्मी और लक्ष्मी को बेस्ट वाॅलिटियर एवार्ड के साथ सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिविर समापन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुशीला यादव, डाॅ. पूनम तँवर द्वारा अतिथि सहित स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। शिविर समापन कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय स्टाॅफ़ में प्रवक्ता कुलदीप, रणवीर, रमन, सन्तोष यादव, ममता बायला, हंसा, अनुजा, अनील, रतन एवं अन्य गणमान्य स्वजन उपस्थित रहे।
