अलवर : अलवर के बहरोड़ जागुवास गांव में बदमाशों के द्वारा ईट भट्टे के मुनीम के साथ जानलेवा हमला कर लाखों रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने आज दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल विश्नोई ने बताया कि क्षेत्र के जागुवास गांव के पास शिव शंकर ईट भट्टे के मुनीम विजयपाल के द्वारा 4 फरवरी को मामला दर्ज कराया कि वह अपने ऑफिस में सो रहा था। उसी दौरान महेन्द्रा गाड़ी में सवार होकर आए करीब 4 बदमाशों ने ईट भट्टे पर आए और ऑफिस का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस कर मेरे साथ लाठी-डंडों सरिया से मारपीट की और अलमारी का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे करीब सात लाख 30 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। जिनमें कुछ लड़कों को मैं पहचानता हूं। जिस पर भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसटी सेकंड को इस वारदात को खोलने के लिए लगाया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों को चिन्हित किया। साथ ही अलग-अलग जगहों पर बदमाशों के छिपे होने की सूचना पर दबिश दी गई।
पुलिस ने मुखबिर के जरिए बदमाशों की लोकेशन मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए मनजीत चौधरी, अशोक कुमार निवासी काकड़ा को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने सारा राज उगल दिया। जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
ईंट भट्टे के मुनीम के साथ हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार
