गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बोकारो में बर्ड फ्लू की पुष्टि

मुर्गा बत्तख व अन्य पक्षी नहीं खाने का निर्देश

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिला प्रशासन ने जिले में बर्ड फ्लू बीमारी की पुष्टि होने के बाद आम लोगों से मुर्गा, बत्तख एवं अन्य पक्षी नहीं खाने का निर्देश जारी किया है ।
प्रशासनिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि पिछले दिनों यहां के मुर्गी फार्म में करीब 700 कड़कनाथ मुर्गे की मौत हो गई । इसकी जांच प्रयोगशाला से कराने के बाद बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई है।
उपायुक्त ने पशुपालन विभाग की टीम ने कहा है कि वह 10 किलोमीटर क्षेत्र में आने वाले सभी पोल्ट्री फॉर्म से सैंपल लेकर जांच करें तथा उन्हें सीमावर्ती क्षेत्रों पर मुर्गा बत्तख आपूर्ति को लेकर निगरानी रखें । बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन एहतियातन निर्देश जारी करते हुए लोगों से अपील किया है कि वे इस बाबत सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *