गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

जींद : हरियाणा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला की टीम ने राज्य के जींद जिले में नरवाना सदर थाना मालखाना प्रभारी ईएसआई को बिसरा रिपोर्ट देने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ब्यूराे के सूत्रों ने बताया कि गांव सुदकैन कलां निवासी सुरेश ने ब्यूरो के टोल फ्री नंबर पर शिकायत करते हुए बताया था कि उसकी पुत्री मन्नू की गत 28 जुलाई को सांप के काटने से मौत हो गई थी। सरकार के नियमानुसार सांप के काटने से हुई मौत पर आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसके लिए बिसरा रिपोर्ट की जरूरत होती है। सदर थाना नरवाना के माल खाना इंचार्ज ईएसआई नेकी राम ने बिसरा सुनारिया भेजने की एवज में एक हजार लिये और रिपोर्ट देने की एवज में 10 हजार की मांग की।
शिकायत के अनुसार मांगी हुई राशि न दिए जाने पर ईएसआई रिपोर्ट को लटकाए हुए था। ब्यूरो ने इस शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज जाल बिछाकर नेकीराम को थाने में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
ब्यूरो ने नेकीराम के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *