गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 3 की मौत

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बीसलपुर हाइवे पर बीती देर रात यह हादसा उस समय हुआ जब एक विवाह समारोह से वापस लौट रहे टिकरी माफी गांव निवासी कुलदीप गंगवार, गांव रुरिया निवासी सूर्य प्रताप एवं गांव कटकबारा निवासी दीपक की मोटरसाइकिल को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
उन्होने बताया कि जोरदार भिड़ंत से बाइक के परखच्चे उड़ गये। वहां से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घाेषित कर दिया। तीनो मृतक जिगरी दोस्त बताये जाते हैं। पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *