गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निजी अस्पतालों में प्रतिदिन 30 सोनोग्राफी निशुल्क कराई जाएगी

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने के चलते जिला कलेक्टर के निर्देश पर 10 निजी अस्पतालों को प्रतिदिन तीन तीन सोनोग्राफी निशुल्क करने के लिए कहा है।
खरगोन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दौलत सिंह चौहान ने बताया कि जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने 4 फरवरी को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था, जहां सोनोग्राफी कक्ष में मरीजों की अत्यधिक संख्या होने से परेशानी होने की बात सामने आई थी।
जिला कलेक्टर ने जिला अस्पताल में सोनोग्राफी कराने आए ए एनसी मरीजों को निजी अस्पतालों से सोनोग्राफी कराने के निर्देश दिए थे। इस पर 10 निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों को कल एक पत्र जारी कर दिया गया है, जिसमें उन्हें प्रतिदिन तीन तीन मरीजों की निशुल्क सोनोग्राफी के लिए कहा गया है।
जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि मरीजों की अत्यधिक संख्या के चलते निजी अस्पतालों से चर्चा कर उनकी सहमति के उपरांत इस तरह की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बड़वानी में भी इस तरह का प्रयोग किया गया था जहां गरीब मरीजों को रेडियोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति में जिला अस्पताल के माध्यम से निजी सोनोग्राफी केंद्रों पर भेजा गया और करीब 5 लाख रुपए की सोनोग्राफी निशुल्क कराई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *