गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लाखों की चोरी कर बदमाश फरार

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में चोरी कर रहे बदमाश गृह स्वामी व परिवार के घर पहुंचते ही फायरिंग करते हुए लाखों रुपए की नगदी व जेवर लेकर फरार हो गये।
अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि बांदा नगर के शंकर नगर मोहल्ले में बीती रात गृहस्वामी दीपक तिवारी एक स्थानीय मैरिज हाल में शादी में गए थे। रात्रि करीब दो बजे परिवार के साथ घर लौटे। तब तक तीनों चोर घटना को अंजाम दे चुके थे और जैसे ही वहां पहुंचे गृह स्वामी परिवार ने उन्हें ललकारा, बदमाशो ने तमंचे से फायरिंग की और अपनी एक बाइक मौके पर छोड़ कर लाखों रुपए की चोरी की गई संपत्ति लेकर फरार हो गये।
गृहस्वामी दीपक तिवारी ने बताया कि चोरों द्वारा तीन ताले व लाकर तोड़कर लगभग 10 लाख रुपए के जेवर व करीब दो लाख रूपये की नकदी में चोरों ने हाथ साफ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *