गुवाहाटी : असम के सोनितपुर जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि असम के सोनितपुर जिले में एक कार बालीपारा से तेजपुर जा रही थी। इस बीच तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गयी। इस हादसे में कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि मृतकों में आकाशदीप बोरा, विद्युत नाथ, भाईकोन पतंगिया, द्विपेन बोरा और विश्वजीत सैकिया हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।सभी की उम्र 30 वर्ष से कम थी।
सड़क हादसे में 5 की मौत
