गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

काॅलेज में 27 फ़रवरी से एथलेटिक्स का शुभारंभ

संवाददाता /गौरवशाली भारत

नांगल चौधरी। बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में हर साल की भांति एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार 27 फरवरी को आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन मंगलवार को इस कार्यक्रम में बतौर मुुख्य अतिथि स्वरुप माउंटेनियर डॉ. आशा जांझड़िया इस प्रतियोगिता समारोह में शामिल होंगी। साथ ही इस कार्यक्रम के अवसर पर चौधरी बैजनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एवं अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर गोविंद राम चौधरी द्वारा प्रतिभागियों को श्रेष्ठ एथलेटिक्स खिताब से सम्मानित किया जाएगा।

काॅलेज में आयोजित दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रतिभागिता स्वरूप छात्राओं का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनिता तंवर ने जानकारी देते हुए कहा कॉलेज में वार्षिक प्रतियोगिता में एथलेटिक्स का आयोजन किया जाता है। यह एथलीट कार्यक्रम गर्ल्स कॉलेज में 27 से 28 फरवरी तक होगा। वहीं ब्वॉय काॅलेज में 28 फरवरी से 1 मार्च तक होगा। दो दिवसीय दौरान प्रतिभागी खेल मैदान की स्पर्धा में लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, भाला फेंक आदि खेलों में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *