गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तरी अफगानिस्तान में हिमस्खलन से 4 की मौत

फैजाबाद /अफगानिस्तान/ : अफगानिस्तान में उत्तरी प्रांत बदख्शां के अरगंजख्वा जिले के एक गांव में हिमस्खलन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी है।
बदख्शां के सूचना एवं संस्कृति प्रमुख कारी मजुदीन अहमदी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात टाक अर्चा गांव में हुई जिससे चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसी तरह की एक घटना पिछले सप्ताह प्रांत के कोफाब जिले में हुई जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 30 मकान नष्ट हो गए थे।
उन्होंने बताया कि पहाड़ी बदख्शां प्रांत में पिछले कुछ हफ्तों में हिमस्खलन में 36 से अधिक लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों मकान नष्ट हो गए हैं। अफगानिस्तान में भारी हिमपात, ठंडे मौसम, बाढ़ और हिमस्खलन ने पिछले एक महीने में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 200 लोगों की जान ले ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *