कोटा : राजस्थान के कोटा में कोटा नगर निगम (उत्तर) के विभिन्न इलाकों में पांच और नई इन्दिरा रसोइयों की शुरूआत की गई। नगर निगम (उत्तर) की महापौर मंजू मेहरा ने शुक्रवार को स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देशानुसार राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना कोई भूखा ना सोये के संकल्प को साकार करने की निरंतरता में शहर के पांच विभिन्न इलाकों में इन इन्दिरा रसोईयों का उद्घाटन किया।
महापौर मंजू मेहरा ने बताया कि प्रेम नगर अर्फाेडेबल हाउसिंग सोसायटी, नया नोहरा, लुहार बस्ती डी.सी.एम रोड़, नाग-नागिन मन्दिर के सामने तथा डीसीएम सेक्टर ऑफिस के पास इन पाँच इन्दिरा रसोइयों को शुरू किया गया है। इन सभी इन्दिरा रसोइयों का संचालन कोटा की अजमेरी महिला संस्था करेगी।
