गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली कटने के फर्जी मैसेज लिंक को न करें क्लिक

हिसार : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित खत्री ने सभी बिजली उपभोक्ताओं को ठगों से सावधान रहने की सलाह दी है। खत्री ने कहा कि यदि किसी बिजली उपभोक्ता को मैसेज आता है कि ‘बिजली बिल जमा करें, अन्यथा कुछ घंटों में आपका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा‘ तो इससे सचेत रहें। इस तरह के लिंक को क्लिक न करें। ऐसे फर्जी मैसेज में उपभोक्ता की खाता संख्या और बकाया राशि नहीं लिखी होती है।

साइबर ठग उपभोक्ताओं को ठगने के लिए नित नए-नए तरीके अपना रहे हैं और इन दिनों बिजली उपभोक्ताओं के पास मोबाइल फोन पर एक मैसेज भेज रहे हैं कि उनका बिजली का बिल बकाया है और अमुक समय पर आपका कनेक्शन काट दिया जाएगा। बाद में एक नम्बर भेजा जा रहा है और उस पर बात करने की सलाह दी जा रही है। अनेक उपभोक्ता मैसेज में दिए गए नम्बर पर काल करके पूछते हैं और तभी उन्हें ठगी का पता चलता है।
उन्होंने बताया कि निगम इस तरह का कोई भी मैसेज उपभोक्ता को नहीं भेजता है। निगम किसी को भी बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी नहीं देता है और किसी भी नम्बर पर सम्पर्क करने को नहीं कहता है। यदि किसी बिजली उपभोक्ता का बिल बकाया है और उसे इस प्रकार का संदेश प्राप्त होता है तो वे सतर्कता बरतें और बिजली कटने के अनजान एवं फर्जी मैसेज के लिंक को क्लिक न करें न ही बैंक, कार्ड डिटेल, ओटीपी आदि किसी के साथ भी शेयर न करें।
उन्होंने बताया कि यदि फिर भी किन्ही कारणों से किसी के साथ किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो उपभोक्ता साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर संपर्क करें और अपनी शिकायत को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज
करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *