रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि उदयपुरा के ब्रह्मानगर निवासी शिवा मेहरा ने कल घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर ने आत्महत्या करने के पहले उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मिस यू, गॉड मैं आ रहा हूं अपलोड किया था। इस आत्महत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पुलिस परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
