गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खूनी संघर्ष में एक की मौत, 1 घायल

रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जावरा उपखण्ड के ग्राम टोलखेडी में खेत के रास्ते को लेकर अम्बाराम का अपने सगे भाई लालाराम बागरी, हेमराज और बद्रीलाल के बीच कल विवाद हुआ। विवाद इतना बढ गया कि लाठियां चली। इस घटना में अम्बाराम के सिर में गंभीर चोटें आई, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष में लालाराम बागरी को गंभीर चोटें आई, जिसे शासकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
पुलिस ने इस मामले में मृतक अम्बाराम के पुत्र बाबूलाल बागरी की रिपोर्ट पर लालाराम, हेमराज, बद्रीलाल के अलावा मदन, राकेश और अमरु बागरी कुल छ: व्यक्तियों के खिलाफ हत्या और बलवे की धाराओं में प्राथमिकी प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *