शिलांग : मेघालय के री-भोई जिले में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया कि दुर्घटना सुमेर के उमबांग में उस समय हुई जब असम के मुख्य शहर गुवाहाटी की ओर जा रहे सीमेंट से लदे ट्रक सड़क के डिवाइडर के ऊपर चढ़कर विपरीत दिशा से आ रही एक बलेरो से जा टकराया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस टक्कर में बलोरो पिकअप में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान फादर मैथ्यू दास, पैरिश प्रीस्ट और प्रिंसिपल सेंट जॉन्स एचएस स्कूल, बारामा, सीनियर मेलामाइन डेंटेस, सीनियर प्रोमिला टिर्की, सीनियर रोसी नोंग्रम, मायरन (शिक्षक) और ड्राइवर के रूप में हुई है। असम क्रिश्चियन फोरम ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मेघालय सरकार से दुर्घटना के कारणों की जांच और पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है।
सड़क दुर्घटना : छह लोगों की मौत
