गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना के सक्रिय मामलों में मामूली बढ़त जारी

नई दिल्ली : देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 80 बढ़कर 2,229 हो गयी है। देश में पिछले 24 घंटों में 1,231 कोविड टीकाकरण किया गया और अब तक कुल 220 करोड़ 63 लाख 81 हजार 913 टीकाकरण किया जा चुका ।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक इसी अवधि में 104 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कर्नाटक में सबसे अधिक 43 सक्रिय मामले बढ़े हैं, महाराष्ट्र में 27, केरल में नौ, तमिलनाडु में आठ, तेलंगाना में तीन, हरियाणा में दो, आन्ध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में एक-एक मामलों में वृद्धि हुयी है।
विस्तृत आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के दर्ज मामलों की संख्या चार करोड़ 46 लाख 86 हजार 202 और इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या चार करोड़ 41 लाख 53 हजार 203 है जबकि मृतकों की संख्या 5,30,770 हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *