गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

8 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले की मौ थाना पुलिस ने आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के सिलसिले में नाबालिग लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार की इस घटना के सिलसिले में मौ कस्बे के निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले को जांच में लिया गया है।
सूत्रों ने कहा कि आठ वर्षीय बालिका को नाबालिग लड़का सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की असामान्य स्थिति देखकर परिजनों को शक हुआ और उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता के परिजन मौ थाने पहुंचे और दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *