गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गांजा की तस्करी के मामले में दो गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस ने कार की मदद से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक सूचना के आधार पर रविवार को लैलूंगा पुलिस ने ओडि़सा से गांजा लेकर निकले तस्करों को नाकेबंदी कर पूछताछ के लिए रोका। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली और उसके अंदर से 20 किलो गांजा मिला। पुलिस ने लगभग ढाई लाख रुपए मूल्य का यह गांजा जप्त कर दोनों आरोपियों धमेंद्र यादव और सुनील को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *