गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बदमाशो ने सीएचसी संचालक को मारी गोली

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव मे सोमवार शाम नकाबपोश बदमाशो ने ग्राहक सेवा केन्द (सीएचसी) संचालक को गोली मार कर घायल कर दिया है। पुलिस सूत्रो ने बताया कि हरिगांव मे ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएचसी) के संचालक वीरेन्द्र से दो नकाबपोश बदमाशों ने लूट पाट के इरादे से काउन्टर की चाभी मांगी और चाभी न मिलने पर बदमाशो ने संचालक की दाहिने पैर मे गोली मार दिया जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनो बदमाश मौके से फरार हो गये।
घायल वीरेन्द्र को इलाज के लिए चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। दोनो बदमाशो की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस टीम लगायी गयी है। पुलिस नाकाबन्दी करके दोनो बदमाशो की तलाश कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *