गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तालाब में डूबने से 6 की मौत

नेल्लोर : आंध्र प्रदेश के थोडेरू गांव में रविवार की रात छह लोगों की तालाब में डूब जाने से मौत हो गयी। शवों को सोमवार को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान पमाजुला बालाजी (20), बट्टा रघु (25), अल्ली श्रीनाथ (16), मन्नुरु कल्याण (30) और छल्ला प्रशांत कुमा (26) और पाती सुरेंद्र (16) के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीजीएच भेज दिया गया।
शवों को तालाब से निकालने का कार्य कृषि मंत्री काकानी गोवर्धन रेड्डी, कलेक्टर चक्रधर, पुलिस अधीक्षक विजया राव की निगरानी में किया गया।

जिला परिषद के अध्यक्ष अनम अरुण गांव का दौरा करने वालों में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात 10 युवकों का एक समूह एक मछुआरे की नाव पर सवार होकर तालाब में गया। तालाब के बीच में नाव पलट गई। जिससे छह लोग डूब गए और चार लोग सुरक्षित रूप से किनारे पर आ गए। बचाव दल कल रात से ही सक्रिय हो गया और आज सभी शवों को निकाल लिया।
रेड्डी का थोडेरु पैतृक गांव है। पैतृक गांव में हुई त्रासदी की सूचना मिलते ही केरल दौरे पर आए रेड्डी गांव लौट आए और शवों को निकालने के अभियान का निरीक्षण किया। इस घटना की सूचना मिलने पर मृतक नाथ की दादी को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *