गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केंद्र के पैसे का दुरूपयोग ना करें अधिकारी

शिमला : अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को चेतावनी दी कि केंद्र सरकार के पैसे का दुरूपयोग ना करें अधिकारी। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आज जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ठाकुर ने की ।
बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद का जो भी फंड अभी तक इस्तेमाल नहीं किया गया है उसे वापिस कर दिया जाए ताकि उसे किसी अन्य योजना के लिए खर्च किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-साफ निर्देश दिये कि बैठक में पूरी जानकारी के साथ आएं
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने स्मार्ट-सिटी प्रोजेक्ट को लेकर चिन्ता व्यक्त कि और कहा कि यह सिर्फ नालियां बनाने तक ही समिति नहीं होनी चाहिए। साथ उन्होंने इन प्रोजेक्टों को सुधार करने की आवश्यकता पर जोर दिया । ठाकुर मंगलवार को बिलासुपर में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *