गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गौ हत्यारे बख्शे नहीं जाएंगे

फरार आरोपी भी जल्द होंगे गिरफ्तार

करनाल : मनोहर लाल खट्टर ने करनाल जिले के फूसगढ़ स्थित गौशाला में गोवंश की हत्या के मामले में कहा है कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा तथा जो आरोपी फरार हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। खट्टर ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अभी कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की है, जल्द ही अन्य फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी। उन्होंने आज इस गौशाला का दौरा किया और कहा कि गोवंश हत्या मामले में पुलिस जांच चल रही है।

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गोवंश को जहर खिलाया है। चार आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं तथा तीन अन्य अभी तक फरार हैं। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी दीवार फांदकर गौशाला में आए थे। संदेह है कि मृत पशुओं का व्यापार करने वालों की मिलीभगत से आरोपी इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने गौशाला में गोवंश की देखभाल को लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार को चारे की पूरी व्यवस्था करने, इनके स्वास्थ्य की भी नियमित रूप से जांच करने और गौशाला की चारदिवारी करने के भी निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *