1996 – विद्युत उत्पादन हेतु थर्मो न्यूस्लियर रिएक्टर स्थापित करने के उद्देश्य से भारत, रूस, चीन और ईरान एशियन फ़ाउंडेशन फ़ॉर थर्मोन्यूक्लियर स्टडीज नामक संस्थान स्थापित करने पर सहमत
1999 – मानव संहारक बारूदी सुरंगों (एंटी पर्सेनिबल माइन्स) के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि (ओटावा संधि) लागू हुआ
2000 – मोहम्मद अहमद अल गयूम के स्थान पर मुबारक अल शामेख लीबिया के नये प्रधानमंत्री नियुक्त
2001 – उत्तर-पश्चिमी अमेरिका में भूकम्प, फिजी की अंतरिम सरकार अवैध घोषित, लश्कर-ए-तैयबा सहित 21 आतंकवादी संगठनों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध
2002 – यूरो क्षेत्र के 10 देशों की मुद्रा समाप्त, ‘यूरो’ अब 30 करोड़ लोगों की वैध मुद्रा बना
2004 – रूस के राष्ट्रपति ने मिखाइल फ़्रैदकोव को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। हैती के राष्ट्रपति ज्यों बर्तरा एसिस्तदे देश छोड़कर दक्षिण अफ़्रीका भागे
2005 – सोयूज-यू राकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित
2006 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे
2007 – अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के प्रथम बिशप बने
2008- उत्तर प्रदेश के केबिनेट सचिव शशांक शेखर ने सचिवालय के शासकीय प्रधान का दायित्व तथा कैबिनेट मंत्री का दर्जा छोड़ा
2008- निजी क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी वाणिज्य बैंक आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने न्यूयार्क में अपनी शाखा खोली
2008- वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहते हुए पानी की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिलने का दावा किया
2009- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने नवीन बी चावला को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने की घोषणा की
2010- भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि समेत व्यापार, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दस समझौतों पर हस्ताक्षर हुए
2010- हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया
इतिहास में 01 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं
