गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीएचसी संचालक पर गोली चलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के परशुरामपुर क्षेत्र में ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएचसी) के संचालक पर गोली चलाने वाले बदमाश को पुलिस ने मंगलवार को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया है कि 27 फरवरी को परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव मे दो बदमाशो द्वारा ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएचसी) के संचालक विरेन्द्र राजभर को गोली मार कर घायल कर दिया गया था। बदमाशों कीगिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी थी। जिले मे कई जगहों पर नाकाबन्दी भी करायी गयी थी।
पुलिस ने भुअर मे पंचमुखी चैराहा भेदूगंवा के समीप से पुलिस मुठभेड़ मे एक बदमाश शिवम सिंह निवासी ग्राम ड़री बाबू थाना परसरामपुर को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयासरत है। उन्होंने बताया की मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया जिससे सिपाही विजय के बांह मे गोली लगी है जो पूरी तरह से सुरक्षित है और जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर मे गोली लगी है। पुलिस ने तुरन्त उसे घायल अवस्था मे चिकित्सालय पहुंचाया। वर्तमान समय मे घायल सिपाही तथा बदमाश पूरी तरह से स्वस्थ्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *