गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वडोदरा में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

वडोदरा : गुजरात में वडोदरा ग्रामीण क्षेत्र में 15 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब के साथ दो लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर वाघोडिया और कपुराई चार रास्ता के बीच एक होटल परिसर में खड़े टेम्पो की तलाशी ली गयी। इस दौरान उसमें से 275 पेटी में शराब की 6333 बोतलें, दो मोबाइल फोन और टेम्पो वाहन जब्त करके दो लोगों को मौके से पकड़ लिया गया।

जब्त शराब की कीमत 15,45,600 रुपये, दो मोबाइल फोन की कीमत 20,000 रुपये और वाहन की कीमत 10,000,00 रुपये आंकी गयी है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान हरियाणा के भवानी जिला निवासी विरेन्द्रसींग ब. जाट और राजस्थान के जालोर जिला निवासी घीराराम दे. बिश्नोई के रूप में की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *