गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बखमुत शहर में स्थिति अत्यधिक कठिन

कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि पूर्वी मोर्चे पर बखमुत शहर में स्थिति “अत्यधिक कठिन” होती जा रही है। बीबीसी ने यह जानकारी दी है। रूसी सेना छह महीने से अधिक समय से इस शहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। ज़ेलेंस्की ने कहा, “दुश्मन लगातार उन सभी चीजों को नष्ट कर रहा है जिसका उपयोग हमारी स्थिति की रक्षा के लिए किया जा सकता है।”
यूक्रेन के राष्ट्रपति का यह बयान अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन की सोमवार को कीव की यात्रा के दौरान रूस को हथियार देने को लेकर चीन को चेतावनी देने के बाद आई है। यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र के बखमुत में एक साल पहले रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से होने वाली कुछ भयंकर लड़ाइयां देखी है। इसका एक हिस्सा रूस और उसके सहयोगी अलगाववादियों के नियंत्रण में है। हाल के दिनों में रूसी सेना द्वारा औद्योगिक शहर पर कब्जा करने के प्रयास तेज किए गए हैं। रूसी सैनिकों ने जमीन हासिल कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *