भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड में ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज एक पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार भिंड के एंडोरी में पंचायत सचिव के रुप में पदस्थ रसाल सिंह तोमर को शौचालय निर्माण में खर्च हुई राशि के भुगतान के एवज में फरियादी वीर सिंह से दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
