भुवनेश्वर : ओडिशा में जगतसिंहपुर जिले के इच्छापुर गांव में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की झुलस कर मौत हो गयी जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में घायलों को तुरंत जगतसिंहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।
