गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली : मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफ़े स्वीकार कर लिये हैं। सिसोदिया कथित आबकारी घोटाला मामले में पांच दिन की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की रिमांड पर हैं। जैन पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं।
सिसोदिया के पास शिक्षा, लोक निर्माण, वित्त, आबकारी, ऊर्जा, जल, स्वास्थ्य जैसे सबसे अहम विभाग थे। सिसोदिया अपने विभागों के साथ ही जैन के विभागों का काम भी देख रहे थे। गौरतलब है कि सिसोदिया को कथित आबकारी घोटाले मामले में सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *