गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो दिवसीय खेल विजेताओं को किया सम्मानित

खेल समापन समारोह में चौधरी बैजनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन द्वारा नकद राशि स्वरूप पुरस्कार की घोषणा

माउंटेनियर आशा झांझरिया ने किया था एथलीट मीट का शुभारंभ

दो दिवसीय एथलीट मीट में छात्राओं का उम्दा प्रदर्शन

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी। बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को 5वें वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन प्राचार्या डाॅ. अनिता तंवर की अध्यक्षता में हुआ। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि स्वरूप ट्रस्टी, बैजनाथ चौधरी चैरिटेबल ट्रस्ट और अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गोविंद राम चौधरी और विशिष्ट अतिथि स्वरूप रामानन्द अग्रवाल, रमेश सैनी, बाला देवी समापन समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्राओं को सम्बोधित किया और कहा – विद्यार्थियों को खेल-कूद में उत्साह के साथ भाग लेना चाहिय। शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता के लिए खेल को जीवन में जरूरी बताया साथ ही कहा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतिदिन खेल का अभ्यास करना चाहिए। खेल को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने महाविद्यालय के खिलाड़ियों के लिए इक्कीस हजार रुपये इनाम की घोषणा की। साथ ही छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।

कॉलेज प्राचार्या डॉ. अनिता तंवर ने गांव कालबा की छात्रा एकता कुमारी को ग्यारह सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया। वहीं नाँगल चौधरी नपा चैयरमैन प्रतिनिधि रमेश सैनी ने बेस्ट एथलेटिक को ग्यारह सौ रुपये दिए वहीं राजेश पायलेट कॉलेज नायन के डायरेक्टर डाॅ. मनोज जाखड़ ने इक्कीस सौ रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर गर्ल्स काॅलेज स्टाॅफ़ की उपस्थिति में एथलीट मीट समापन समारोह में डाॅ. संतोष यादव द्वारा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *