ग्राम बरडीहा जनपद आजमगढ़ के लिये गौरव का क्षण
आजमगढ़। आजमगढ़ की माटी के लाल रुपेश सिंह का नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ है। जो कि अपने आप मे बहुत महत्वपूर्ण पद है। रूपेश सिंह बहुत ही कम उम्र में इस पद के लिए चयनित हुए हैं। यह जनपद के लिये गौरव की बात हैं। रूपेश सिंह को नायब तहसीलदार पद के लिए चयनित होने पर पूरे ग्राम व जनपद में हर्ष का माहौल हैं। रूपेश सिंह तहसील सगड़ी के बरडिहा गांव के रहने वाले हैं। उनके पैतृक गांव में गांव वासियो ने जमकर अपनी खुशियां मनाई। परिवार वालो ने मिठाई बांटकर गांव वासियों के साथ खुशी मनाई। इनके पिता का नाम अनिल सिंह है। नायब तहसीलदार के लिए चयनित किये जाने पर शुभ चिंतकों व उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने अपनी तरफ से बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने कहा कि रूपेश सिंह को नायब तहसीलदार चयनित किए जाने पर पूरा आजमगढ जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं।
