गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ एमवीए विधायकों का प्रदर्शन

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के चौथे दिन गुरुवार को विपक्षी नेताओं अजीत पवार और अंबादास दानवे के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के विधायक विधान भवन की सीढ़ियों पर आए और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
उन्होंने फडणवीस और चंद्रशेखर बावनकुले का पोस्टर लहराकर विरोध जताया। उन्होंने सरकार के खिलाफ कई नारे लगाए और गैस की कीमतें वापस लेने तथा किसानों को बिजली मुहैया कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *