गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देश की जनता का विश्वास हमारे नेतृत्व के साथ

ग्वालियर : नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि देश की जनता का विश्वास हमारे नेतृत्व के साथ है और यह बात त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के चुनाव परिणामों से स्पष्ट हो रही है। सिंधिया ने यह बात यहां मीडिया से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के मार्गदर्शन में चल रही हमारी सरकार एक सर्वसमावेशी सरकार है, जो समग्र विकास और अंत्योदय का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। देश के हर कोने, कश्मीर से कन्याकुमारी तक और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक यही भाव और संकल्प दिखाई देता है। देश की जनता का विश्वास और आशीर्वाद हमारे नेतृत्व के साथ है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में इस साल के बजट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए नई क्रांतिकारी योजना लाडली बहना की शुरुआत की है। इसके लिए वे उनको हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति घर की शक्ति होती है, गांव की शक्ति होती है, शहर की शक्ति होती है और देश-प्रदेश की शक्ति होती है। लाडली बहना योजना हमारी मातृशक्ति का सशक्तीकरण करेगी। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक बहन के खाते में हर माह एक हजार रुपये आएंगे, जिसके लिए प्रदेश सरकार ने 8000 करोड़ का बजट रखा है। हमारा मध्यप्रदेश महिला सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।
श्री सिंधिया ने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधोसंरचना तथा विकास संबंधी विषयों को जो महत्व दिया है, उससे प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ेगा। जिस तरह से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश को पांच ट्रिलियन इकॉनॉमी बनाने का संकल्प लिया है, उसमें भी मध्यप्रदेश का अहम योगदान होगा और मध्यप्रदेश आने वाले समय में देश का नंबर-एक राज्य बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *