गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस हादसे में एक महिला की मौत

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय मार्ग संख्या 205 चंडीगढ़-मनाली पर शुक्रवार सुबह हुए एक बस हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि 37 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जबली के समीप एक पर्यटक बस सुबह करीब सात बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस दिल्ली से मनाली की ओर जा रही थी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई है तथा लगभग 37 लोग घायल हो गए।
दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। दुर्घटना के समय बस में करीब 41 पर्यटक सवार थे। इनमें से 37 लोग घायल हो गए , उन्हें बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलासपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीर रुप से घायल श्वेता गोपीनाथ को पीजीआई रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को तुरंत राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *