गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

‘अग्निवीर’ नहीं बन पाया तो बन गया चोर

हिसार : हरियाणा के हिसार में ‘अग्निवीर’ की भर्ती में मेडिकल में अनफिट पाये जाने के बाद एक 19 वर्षीय किशोर पहले शराब के नशे में डूब गया और फिर दोपहिया वाहनों की चोरी करने लगा। हिसार पुलिस उपाधीक्षक कप्तान सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार युवक की शिनाख्त पवन के रूप में की गई है जो मूल रूप से राजस्थान के चुरू से है पर हिसार में रहकर ‘अग्निवीर’ बनने की तैयारी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार अग्निवीर की भर्ती में मेडिकल में अनफिट होने के बाद कुछ समय पहले वह घर चला गया था। इस दौरान वह शराब के नशे का आदी हो गया और करीब ढाई माह पहले लौटने के बाद हिसार में पीजी में रहने लगा और मोटरसाइकिल चुराने लगा। इस दौरान हिसार से आठ मोटरसाइकिल और एक स्कूटी चुराई। वाहनों को वह चुरू जिले में अपने गांव में ले जाकर छुपा देता था।
पुलिस के अनुसार चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है क्योंकि चोरी की वारदात को वह अकेले ही अंजाम देता था और अब तक कोई मोटरसाइकिल बेेच नहीं पाया था। पुलिस के अनुसार अपने परिजनों को आरोेपी ने बताया है कि वह हिसार में होमगार्ड की नौकरी करता है। पुलिस ने पवन को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *