गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कमलनाथ का भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप

भोपाल : कमलनाथ ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए आज कहा कि कांग्रेस न उनकी तानाशाही से डरती है और न ही सत्ता के दुरूपयोग से, कांग्रेस उनसे हर मोर्चे पर लड़ेगी। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा ‘जनमत से विश्वासघात कर बनी शिवराज सिंह चौहान की सौदेबाजी की सरकार मध्यप्रदेश विधानसभा के पवित्र मंदिर को अपनी तानाशाही की जागीर समझ रही है।’
पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा ‘भाजपा कथित विकास यात्रा के दौरान देख चुकी है कि जनता में उसके प्रति जबरदस्त गुस्सा है। शिवराज सरकार ने समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है और झूठ बोला है। उनके वर्तमान कृत्यों से इस सरकार के पाप का घड़ा लगातार भरता जा रहा है।लेकिन तानाशाह सरकार एक बात समझ ले कि कांग्रेस ना तानाशाही से डरती है और ना सत्ता के दुरुपयोग से डरती है। हम हर मोर्चे पर लड़ेंगे और मध्य प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से जीतेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *