गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वाहनों की टक्कर में सोलह लोगों की मौत

जोहांसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में लिम्पोपो प्रांत के मोटेटेमा में शुक्रवार सुबह दो मिनीबस टैक्सियों और एक भारी वाहन की टक्कर में 16 लोगों की मौत हो गयी। परिवहन और सामुदायिक सुरक्षा के लिम्पोपो विभाग ने यह जानकारी दी है। विभाग के प्रवक्ता तिदिमालो चुएने ने बताया कि यह दुर्घटना आज सुबह हुई जब एक मिनीबस टैक्सी अनियंत्रित होकर एक ट्रक और दूसरी मिनीबस टैक्सी से टकरा गई।
चुएने ने कहा कि मिनीबस टैक्सियों में से एक छात्रों को स्कूल ले जा रही थी। दुर्घटना में मारे गए 16 लोगों में दो टैक्सियों के चालक और छह छात्र शामिल है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने दुर्घटना के संभावित कारण के रूप में लापरवाह ड्राइविंग का हवाला दिया। विभाग के अनुसार गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को इलाज के लिए पास के एक स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र में ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *