गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेवंत रेड्डी तेलंगाना सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे

राजन्ना सिरिसिला : तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी शनिवार को राजन्ना सिरसिला जिला के येल्लारेड्डीपेट मंडल में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर वह बाल-बाल बच गए।
पुलिस के मुताबिक रेड्डी के काफिल में शामिल एक वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और इसके बाद काफिल में चल रहे अन्य वाहन आपस में टकरा गये। इस दुर्घटना में रेड्डी के काफिले की छह कारें काफी क्षतिग्रस्त हो गईं। येल्लारेड्डीपेट में हुई इस घटना में समाचार चैनलों से संबंधित दो वाहनों में यात्रा कर रहे कुछ मीडियाकर्मी घायल हो गए। रेड्डी ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि टीपीसीसी अध्यक्ष की कार टकराने पर कार के सुरक्षा बैलून समय रहते खुल गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। कार की रफ्तार ज्यादा तेज हाेने से उनके वाहन का आगे का हिस्सा हालांकि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रेड्डी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ श्रीपदा येल्लमपल्ली परियोजना का निरीक्षण करने जा रहे थे।
उल्लेखनीय है कि रेड्डी पिछले 20 दिनों से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत ‘परिवर्तन यात्रा’ पर हैं। श्रीपाद येल्लमपल्ली परियोजना से संबंधित नौवें पैकेज में चल रहे नहर कार्यों के निरीक्षण के लिए टीपीसीसी प्रमुख ने दूसरे वाहन में अपनी यात्रा जारी रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *