गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत

श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पदमपुर थाना क्षेत्र में आज शाम एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार दंपति की मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पदमपुर- श्रीगंगानगर मार्ग पर सीसी हैड के पास शाम लगभग चार बजे हुई इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार मनफूलराम ओड राजपूत (40) और उसकी पत्नी नीलम (38) निवासी जलौकी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पदमपुर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कल होगी।
पुलिस ने बताया कि मृतक मनफूलराम के चाचा पालीराम द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *