गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

5 फर्जी आयकर अधिकारी गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में ईदगाह बुर्जावास में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से टैक्स संबंधित फर्जी दस्तावेज, नकली पिस्टल एवं एक ईनोवा कार जब्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलवर में रह कर पढ़ाई कर रहे भरतपुर एवं अलवर निवासी छात्रों का यह गिरोह काफी समय से मेवात क्षेत्र में बैठकर ऑनलाईन ठगी से देशभर इस प्रकार की वारदातों में शामिल रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी नगेन्द्र सिंह राजपूत (24) निवासी महलपुर थाना बड़ौदामेव जिला अलवर, कप्तान सिंह जाट (24) निवासी रोणपुर थाना बडौदामेव जिला अलवर, नफीस मेव (19) निवासी बिलेटा थाना राजगढ, हेमवीर सिंह जाट (22) निवासी बहज थाना डीग कोतवाली तथा भीमसिंह जाटव (23) निवासी बेढम थाना खोह ने पूछताछ में बताया है कि उनका यह गेंग ऑनलाईन ठगी करने वाले युवकों की रेकी करा उनका अपहरण करता है और फिर फ़िरोतीं लेकर उन्हें छोड़ देता है।
बताया गया कि गिरोह में शामिल वासबुर्जा निवासी छोट्या नाम के युवक द्वारा रैकी करने के बाद गिरोह के बदमाशों ने अलवर में एक टैक्सी चालक को स्वयं को इनकम टैक्स का अधिकारी बताकर उसकी इनोवा गाडी किराये पर ली और गांव ईदगाह वास में मौहम्मद हनीफ़ जाति मेव को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर एवं नकली पिस्टल का भय दिखाकर अपहरण करने का प्रयास किया।
सूझबूझ का परिचय देते हुए इनकम टैक्स के फर्जी अधिकारी बने गिरोह के इन बदमाशों को बातों में लगाकर पुलिस को सूचना कर दी जिससे आपराधिक गिरोह के इन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *