गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

गौतम बुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा के कासना में 8 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता के पिता का दोस्त बताया जा रहा है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर का रहने वाला एक परिवार ग्रेटर नोएडा में रहता है। परिवार में पति-पत्नी के अलावा एक 8 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है। पति और पत्नी दोनों कासना औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करते हैं। यहीं पर उनके साथ हाथरस का रहने वाला दीपक भी नौकरी करता है। दीपक की इस परिवार से इतनी घनिष्ठता थी कि वह इस परिवार के साथ ही रहता और खाता-पीता था। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को पति और पत्नी कम्पनी में गए हुए थे। दीपक घर पर ही था। नाबालिग की मां जब शाम को घर पहुंची तो उसका बेटा दीपक के मोबाइल से घर के बाहर खेलता हुआ मिला। महिला ने बेटे से बेटी के बारे में पूछा। ब’चे ने मां को बताया कि बहन अंकल के साथ कमरे में हैं। महिला कमरे पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *