शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार और संयुक्त राष्ट्र, यूनेस्को और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के साथ साझेदारी
नई दिल्ली। लैंगिक समानता और एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में रविवार, 05 मार्च 202& को 11 किमी साइक्लोथॉन का आयोजन करेगी।यह कार्यक्रम भारत में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाएगा।
साइक्लोथॉन के बारे में बोलते हुए दिल्ली एनसीटी के शिक्षा निदेशालय के निदेशक हिमांशु गुप्ता, ने कहा, हमारे देश में लैंगिक समानता के लिए महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए किए गये संघर्ष से अलहदा कोई बड़ा संघर्ष नहीं हुआ है और इसलिए हमने दिल्ली में लैंगिक एकता को बढ़ावा देने के लिए एक साइक्लोथॉन आयोजित करने का फैसला किया है। हमारे शहर ने हमेशा समानता और पर्यावरण स्थिरता का समर्थन किया है, और हमें लगता है कि यह आयोजन इस एकता और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के हमारे निरंतर प्रयास को और आगे बढ़ाएगा। साइकिल चलाने की बढ़ती संस्कृति शहरों को सभी के लिए अधिक समावेशी और सुरक्षित बनाती है, जिसमें सभी जेंडर के लोगों के लिए सुरक्षित माहौल एवं स्थान बनाना और महिलाओं और लड़कियों को स्कूलों, बाजारों और नौकरियों तक सुरक्षित और सहज पहुंच प्रदान करना शामिल है। साइक्लोथॉन का यह आयोजन नई दिल्ली में समावेश, स्वतंत्रता, एकता, आशा और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए काम करने वाले छात्रों, व्यवसायों और समुदायों सहित जीवन के सभी क्षेत्रों से महिलाओं, पुरुषों और ट्रांसजेंडर समुदाय को एक साथ लाएगा। भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर शोम्बी शार्प ने कहा, हम दिल्ली सरकार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले इस अद्भुत कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद देते हैं, जिससे लैंगिक समानता, गतिशीलता और पर्यावरणीय स्थिरता सभी को एक साथ लाया जा सके। साइकिल चलाना और अन्य खेल लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़ने का एक महत्वपूर्ण साधन हो सकते हैं। यह खेल किसी भी व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास और स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं, खासकर हाशिए पर रहकर जीवन यापन कर रहे समुदायों के लिए। स्थायी गतिशीलता, विकलांग लोगों सहित सभी के लिए सुलभ होकर, सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की कुंजी है। यह आयोजन एक महत्वपूर्ण मोड़ है जो दिल्ली के लिए न केवल राजधानी शहर, बल्कि आशा, समावेश और स्थिरता का शहर बनने की नींव को आकार दे सकता है। इस साइक्लोथॉन का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 202& के अवसर पर लैंगिक समानता, हरित और स्व’छ भविष्य की दिशा में समुदाय के नेतृत्व वाली कार्रवाई को गति देना है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस साइक्लोथॉन में दिल्ली सरकार, भारत में संयुक्त राष्ट्र, यूनेस्को, यूएनईपी, भारत में दूतावासों और वाणिÓय दूतावासों और अन्य भागीदारों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस साइक्लोथॉन का आयोजन आज
