एनएसक्यूएफ के तहत कोर्स पीसीए और बी एंड डब्ल्यू विषय में छात्राओं को मिले 76 टूल किट
कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत
नाँगल चौधरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को प्राचार्य विक्रम सिंह की अध्यक्षता में एनएसक्यूएफ के अंतर्गत कोर्स में पीसीए और बी एंड डब्ल्यू विषय में नौवीं और ग्यारहवीं की छात्राओं को उनके विषय की प्रैक्टिकल से संबंधित कुल 76 टूल किट प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में पीसीए विषय की अध्यापिका गरीमा चौधरी ने कक्षा नौवीं की छात्राओं को 21 टूल किट प्रदान किए। वहीं कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं को 15 टूल किट वितरित किए। बी एंड डब्ल्यू विषय की अध्यापिका मंजू कुमारी ने कक्षा नौवीं की छात्राओं को 23 टूल किट प्रदान किए। वहीं अध्यापिका द्वारा बी एंड डब्ल्यू विषय की कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं को 17 टूल किट वितरित किया गया।

शिक्षा विभाग द्वारा छात्राओं को दिए गए टूल किट में वोकेशनल एजुकेशन, हेल्थकेयर, मोटर वाहन, सौंदर्य और कल्याण, कृषि, परिधान निर्माण और घरेलू फर्नीचर ट्रेड का फील्ड शामिल है। प्राचार्य ने कहा कि, शिक्षा विभाग की इस पहल के पीछे का मकसद छात्राएँ पढ़ने के साथ-साथ कुछ व्यवसायिक गतिविधियां सीखेंगी, सभी उपकर आय के स्रोत हैं उनसे आमदनी/आजीविका सहित आर्थिक स्थिति मजबूत करने के मंत्र है। वहीं पीसीए अध्यापिका गरीमा चौधरी ने बताया कि टूल किट में विभिन्न उपकरणों सहित हेल्थ केयर में उच्च रक्तचाप जाँचने की मशीन, थर्मामीटर, गर्म पानी बाॅटल, बैंडेज आदि प्राथमिक उपचार जैसी विभिन्न व्यवसायिक साम्रगी शामिल हैं।
