गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली गिरने से युवक की मौत

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बाराई में वर्षा के बीच बिजली गिरने से अपने खेत पर कटी फसल को ढकने गए एक युवक की मृत्यु हो गई और उसकी बहन गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई जिसे जिला चिकित्सालय लाया गया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यह जानकारी देते हुए मृतक का नाम नीरज कुशवाहा बताया है तथा उसकी घायल हुई छोटी बहन का नाम उषा बताया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कल शाम शिवपुरी शहर आसपास के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में गरज के साथ वर्षा हुई थी। इसी दौरान बिजली गिरने से यह घटना घटित हुयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *